LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:खेत में बेटे के सामने कुदारी मारकर हत्या, 48 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ़्तार

CG NEWS:मुंगेली । पुलिस ने जिले में हुए कत्ल के आरोपियों को 48 घंंटे के भीतर पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने
 चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एक अपचारी बालक को भी बाल न्यायालय में पेश किया गया है। यह पूरा मामला पुरानी रंजिश और खेत के पानी को लेकर हुए जमीन विवाद का है, जिसने आखिर एक की जान ले ली ।
यह संगीन वारदात 11 जुलाई  की सुबह फास्टरपुर-सेतगंगा थाना अंतर्गत ग्राम दामापुर में घटित हुई। मृतक दरेश महिलांग अपने पुत्र अश्वनी के साथ खेत के पानी की जांच करने पहुंचे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे शैलेन्द्र महिलांग, लाभो महिलांग, सूरज महिलांग, किरण महिलांग और एक अपचारी बालक ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटा अश्वनी जब बीच-बचाव करने गया, तो उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया गया। जैसे-तैसे भागकर वह गांव लौटा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। गंभीर रूप से घायल दरेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना फास्टरपुर, थाना सिटी कोतवाली तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर खून से सनी मिट्टी समेत अन्य सबूत इकट्ठे किए
पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की12 जुलाई को शैलेन्द्र और लाभो महिलांग को गिरफ्तार कर घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल किया। उनके बयान के आधार पर दो कुदरी (खेतों में इस्तेमाल होने वाला औजार) बरामद किए गए। आगे की कार्रवाई में सूरज महिलांग, किरण बाई महिलांग और एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया और उनके द्वारा भी अपराध स्वीकार किए जाने पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शैलेन्द्र महिलांग (45), लाभो महिलांग (70), सूरज महिलांग (22),किरण बाई महिलांग (36) शामिल हैं।साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी सामाजिक रिपोर्ट तैयार कर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 36/2025, धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
इस अहम कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक गिरजाशंकर जायसवाल, उपनिरीक्षक पारख साहू तथा थाना फास्टरपुर पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close