LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में स्कूल से हो गया शिक्षक का अपहरण , कुछ ही घंटों में चार आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS:दुर्ग। दुर्ग जिले में शिक्षक के अपहरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक स्कूल में जाकर शिक्षक के साथ मारपीट की और उसके बाद उसका अपहरण कर लिया। हालांकि, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत शिक्षक को भी उनके कब्जे से सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है। इस अपहरण में शामिल सभी चार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
बोरी थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थिया सुनीता देशलहरे (उम्र 32 साल, सा. लिटिया) ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनीता ने पुलिस को बताया कि पिछले 3 जुलाई  को दोपहर करीब 01:30 बजे उसके भाई दीपक देशलहरे ने उसे फोन पर सूचना दी कि लालबाग, राजनांदगांव निवासी खरिमन दास बंजारे, सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर और सावित्री बंजारे सभी पुरदा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शाला समय के दौरान आए। वहां उन्होंने दीपक देशलहरे के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसे जबरदस्ती अपनी कार क्रमांक CG 04 KD 9009 में बिठाकर अपने साथ ले जा रहे थे। इसके अतिरिक्त, आरोपियों ने दीपक की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LK 2169 को भी बलपूर्वक छीन लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, अपहरण का मुख्य कारण दीपक के भाई को पूर्व में दिए गए रकम का ब्याज सहित अधिक पैसा मांगना था। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना बोरी में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की गई
घटना की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। पुलिस की सघन और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, आरोपी खरिमन दास बंजारे, सुमित कुमार बंजारे और गोकुल निर्मलकर के कब्जे से शिक्षक दीपक देशलहरे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इन तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकरण की चौथी आरोपी सावित्री बंजारे (उम्र 52 वर्ष) को बाजार चौक, बोरी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार क्रमांक CG 04 KD 9009 और अपहृत की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LK 2169 को भी विधिवत जब्त कर लिया है
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 04 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल (थाना प्रभारी बोरी), प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, आरक्षक ऋषि बंछोर, ऋतुराज सिंह और चंद्रशेखर यादव की भूमिका सराहनीय रही

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close