CG News: जिला परियोजना समन्वयकों की अंतिम मेरिट सूची जारी

CG News: जशपुरनगर/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 तथा नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक पद के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा 06 फरवरी 2026 को आयोजित साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
अंतिम मेरिट सूची के अनुसार श्री प्रवीण चंद्र शुक्ला पिता श्री संतोष प्रसाद शुक्ला, श्री जीवन वंदन तिग्गा पिता श्री सहजू तिग्गा एवं सुश्री चंद्रिका यादव पिता श्री कुंदनराम यादव का चयन जिला परियोजना समन्वयक पद हेतु किया गया है।
इस पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयन समिति द्वारा अंतिम मेरिट सूची का अनुमोदन कर प्रकाशन किया गया है।
मेरिट सूची का प्रकाशन जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://jashpur.nic.in/ तथा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ के सूचना पटल पर प्रकाशित किया जा रहा है।





