CG News: जगदलपुर। जिला पंचायत के सभागार में सोमवार को शिक्षा समिति के सभापति बलदेव मंडावी की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा समिति की बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु कई अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जिले की शिक्षा प्रणाली से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की गई।इसी क्रम में एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन शालाओं की स्थिति पर विशेष चर्चा करते हुए, संलग्नीकरण समाप्त होने के बाद शिक्षकों को उनकी मूल शालाओं में वापस भेजने के निर्देशों पर विचार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही जिले के मरम्मत योग्य शाला भवनों की स्थिति की समीक्षा कर उनके आवश्यक सुधार एवं रखरखाव पर जोर दिया गया।

वहीं योजनाओं और शैक्षणिक प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में नियमानुसार पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया तथा ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत बालिकाओं को मिली साइकिलों के उपयोग से शाला आगमन को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाला प्रबंधन समिति के पुनर्गठन और उनकी नियमित बैठकों के आयोजन पर भी चर्चा हुई।

वहीं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आश्रम तथा छात्रावासों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने सहित मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पर्याप्त मच्छरदानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैक्षणिक गुणवत्ता पर केंद्रित चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष कार्ययोजना की जानकारी दी।

उन्होंने उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया कि शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, कामदेव बघेल, शकुंतला कश्यप एवं ललिता कश्यप सहित विभागीय अधिकारियों में डीएमसी अशोक पांडे, एडीपीओ जयंती कश्यप, एपीसी राकेश खापर्डे समेत सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक उपस्थित थे।