Big news

CG News-आत्मानंद स्कूलो में प्रभारी प्राचार्यो की जानकारी को लेकर DPI ने जारी किया पत्र

CG News/ रायपुर। पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग प्रक्रिया के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर कार्यरत प्राचार्यों की जानकारी मांगी गई है।

डीपीआई ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी करते हुए निर्धारित फार्मेट में विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।

इस बीच पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग के लिए से काउंसलिंग प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ प्राचार्यों की आपत्ति के बाद प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

विभाग ने दावा–आपत्ति मंगवाते हुए स्पष्ट किया है कि आपत्तियों के निराकरण के बाद नई तारीख जारी कर अलग से काउंसलिंग कराई जाएगी।

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में वर्तमान में बड़ी संख्या में प्राचार्य डेपुटेशन पर कार्य कर रहे हैं।

ऐसे में विभाग इनकी अद्यतन जानकारी एकत्र कर पदस्थापना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना चाहता है। माना जा रहा है कि पदोन्नत प्राचार्यों की नियुक्ति और स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में तैनात प्राचार्यों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अंतिम पोस्टिंग आदेश जारी किया जाएगा।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant