CG NEWS :रायपुर। सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को बिना अनुमति के अवकाश नहीं मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ में 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन त्यौहार के दौरान इस तरह की व्यवस्था की गई है ।इस सिलसिले में जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग की ओर से एक आदेश भी जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 8 अप्रैल से सुशासन तिहार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पूर्ण होते तक यानी 31 मई तक समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को बिना अनुमति अवकाश नहीं मिल सकेगा। अवकाश के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति आवश्यक होगी।