LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS :परिषद का सांस्कृतिक आयोजन 27 जुलाई को

CG NEWS:बिलासपुर/सांस्कृतिक प्रकोष्ठ विश्व हिन्दी परिषद् की आवश्यक बैठक डाॅ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य में डाॅ. संगीता बनाफर एवं डाॅ.आभा गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया है।
इस अवसर पर डाॅ.अरूण कुमार यदु ने जानकारी दी कि दिनांक 27 जुलाई  को शासकीय जे. पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इसमें विभिन्न नृत्य,गीत आदि की प्रस्तुति बिलासपुर रायपुर एवं अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा की जाएगी।इस अवसर पर डाॅ. विनय कुमार पाठक ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विश्व हिन्दी परिषद् के द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है ।
अध्यक्षीय उदबोधन में शिक्षा प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डाॅ. संगीता बनाफर ने विश्व हिन्दी परिषद् के उद्देश्यों और प्रयासों की जानकारी दी । इस अवसर पर डाॅ.आभा गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अंजनी कुमार तिवारी ने किया । इस अवसर पर डाॅ. राघवेन्द्र कुमार दुबे, शत्रुघन जैसवानी, राम निहोरा राजपूत, प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शिवमंगल शुक्ला उपस्थित थे ।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button