Cg news: कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूल जामपदर का किया निरीक्षण

CG news।कोंडागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जामपदर कोंडागांव स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया और शैक्षणिक गतिविधियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य और शिक्षकों को निर्देशित किया है कि विद्यालय के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधनों की आवश्यकता सुनिश्चित करें।
पीएमश्री शाला अंतर्गत नवीन अतिरिक्त कक्ष में मुस्कान पुस्तकालय एवं अन्य आवश्यक गतिविधि कराने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही माध्यमिक शाला एवं पीएमश्री प्राथमिक शाला को एक ही प्रांगण में आवश्यक गतिविधि कराने, हर्बल गार्डन विकसित करने के भी निर्देश दिए। मुलभुत सुविधा को शीघ्र पुर्ण कराने हेतु भी डीएमसी को निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, डीएमसी ईमल बघेल सहित बीईओ और शिक्षकगण उपस्थित रहे।




