LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

CG NEWS:कलेक्टर ने कर्मचारियों को कान पकड़कर उठक – बैठक कराई , विरोध में फेडरेशन 7 जुलाई को सौंपेगा ज्ञापन

CG NEWS:बिलासपुर ।हाल ही में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान  कुछ कर्मचारियों को कान पकड़कर उठक – बैठक कराई थी । इसे लेकर कर्मचारी जगत मे तीखी प्रतिक्रिया हुई है। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर को तत्काल हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता जीआर चंद्रा एवं प्रदेश संगठन मंत्री रोहित तिवारी ने  बताया  कि कलेक्टर  गोपाल वर्मा जिला कबीरधाम द्वारा विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 42 कर्मचारियों ने बारिश के कारण देर से पहुंचने से नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया  ।साथ ही जिला पंचायत परिसर कबीरधाम में दिखे कर्मचारी को फटकार लगाने के साथ ही कान पड़कर उठक बैठक कराया गया । जो सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध तथा अमानवीय एवं अशोभनीय कृत्य करने वाले कलेक्टर कबीरधाम को तत्काल हटा कर निष्पक्ष जांच की मांग हेतु फेडरेशन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय म 7 जुलाई  दिन सोमवार को भोजन अवकाश में  मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ , कवर्धा विधायक एवं उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा , टंक राम वर्मा  राजस्व मंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम सभी जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौपा जाएगा ।

फेडरेशन द्वारा आह्वान किया गया है कि उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में फेडरेशन से संबद्ध संगठन के पदाधिकारी उपस्थित होना सुनिश्चित करें ।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close