LIVE UPDATE
Chhattisgarheditorial

CG NEWS: छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की आमसभा 18 अप्रैल को, प्रांतीय प्रबंधकारिणी का चुनाव होगा

CG NEWS:रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रबंधकारिणी सभा की वर्चुअल बैठक 23 मार्च  के निर्णय अनुसार नियमावली (संविधान) के नियम 10 (अ) के प्रावधान अनुसार आमसभा/साधारण सभा की बैठक 18 अप्रैल दिन:शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक *स्वामी विवेकानंद सभागार स्मृतिनगर भिलाई जिला दुर्ग में आयोजित की गई है।
राजेश चटर्जी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने जानकारी दी है कि  आमसभा में संस्था के नियमावली के नियम-12 के अंतर्गत प्रांतीय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का निर्वाचन होगा।
नियम 12 (2) के अंतर्गत
प्रांतीय अध्यक्ष (प्रांताध्यक्ष)]- 1
उपाध्यक्ष (उप प्रांताध्यक्ष) 3
प्रमुख महामंत्री-1
महामंत्री-1
कोषाध्यक्ष-1
नियम 12 (3) एवं (4) के अंतर्गत
उपाध्यक्ष -3
महामंत्री-4
संगठन सचिव-10
संगठन मंत्री-10
संयुक्त मंत्री-2
प्रवक्ता-2
जिला अध्यक्ष-33
विभागीय एवं संगठनात्मक मुद्दों पर निर्णय बहुमत के आधार पर होगा।

 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button