LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:छत्तीसगढ़: दोस्ती का खून…. तीन दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या; गिरफ्तार

CG NEWS:बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना ग्राम आमाडुला बांध किनारे की है। पुलिस के अनुसार, तीन दोस्तों ने ही विवाद के बाद अपने दोस्त प्रीतराम गोटा की हत्या कर दी
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान मनोज बरिहा, रूपेन्द कुमार सलाम, और रीतुराज मरकाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
आरोपियों ने बताया कि मृतक प्रीतराम गोटा ने बांध में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने की बात कहकर उन्हें बांध की तरफ छोड़ने के लिए कहा थाइस पर रितुराज मरकाम, मनोज बरिहा, रूपेन्द्र सलाम, और प्रीतराम गोटा, ये चारों एक बाइक से बांध की ओर गएबांध से पहले मंशाराम के भर्री खेत में रूपेन्द्र सलाम के मोबाइल फोन से मनोज बरिहा किसी से बात कर रहा थाइस पर रूपेन्द्र सलाम ने मनोज बरिहा से पूछा कि वह किससे बात कर रहा है और मोबाइल मांगने लगाइसी बात पर रूपेन्द्र सलाम, मनोज बरिहा और प्रीतराम गोटा के बीच आपसी मारपीट शुरू हो गई
मारपीट देखकर रितुराज मरकाम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसने भी मनोज बरिहा और प्रीतराम गोटा को हाथ-मुक्कों से माराइससे नाराज होकर प्रीतराम गोटा ने रितुराज मरकाम को मारना शुरू कर दियाइसे देखकर मनोज बरिहा, रूपेन्द्र सलाम और रितुराज, तीनों एक राय होकर प्रीतराम गोटा की पिटाई करने लगेरितुराज मरकाम ने पुरानी रंजिश के चलते पास पड़ी लकड़ी से प्रीतराम गोटा के जबड़े पर जोर से वार किया, जिससे प्रीतराम गोटा जमीन पर गिर गयातभी रितुराज मरकाम पास से एक पत्थर ले आया और उससे प्रीतराम गोटा के चेहरे पर हमला कर दियायह देखकर मनोज और रूपेन्द्र वहां से भाग गएरितुराज ने प्रीतराम की हत्या करने के बाद अपने घर चला गया
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close