Chhattisgarh

CG News- चोरों के हौसले बुलंद: लाखों की चोरी के बाद CCTV को किया ‘टाटा’, पुलिस को दी खुली चुनौती!

CG News-राजनांदगांव। शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब न सिर्फ चोरी कर रहे हैं, बल्कि पुलिस को खुली चुनौती देने से भी नहीं चूक रहे। विजय नगर में एक बैंककर्मी के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ करने के बाद चोरों ने जाते-जाते CCTV कैमरे की तरफ हाथ हिलाकर ‘टाटा’ किया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस अब इन बेखौफ चोरों की तलाश में जुटी है।

पत्नी को जॉइनिंग कराने गए, पीछे से घर साफ
मामला विजय नगर के वार्ड 12 का है। यहां रहने वाले विनय कुमार वर्मा, जो जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत हैं, 8 जून की रात को अपनी पत्नी मीना कुमार (बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मचारी) को बिलासपुर में नई जॉइनिंग के लिए लेकर गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 10 जून की सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया और उसने बताया कि उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है।

यह सुनते ही विनय अपनी पत्नी के साथ तुरंत घर वापस लौटे। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा टूटा था, कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।

लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ
चोरों ने अलमारी के लॉकर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक सोने की चेन,चार जोड़ी सोने के टॉप्स,एक सोने की अंगूठी,दो जोड़ी चांदी की पायल,पांच चांदी के सिक्के,नगदी: 50,000 रुपए।

CCTV में कैद हुई बेखौफी
चोरी की यह वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में चार आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। वे बेखौफ होकर घर में घूम रहे हैं और एक आरोपी के कंधे पर बैग भी है। लेकिन कहानी का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा तब सामने आया जब दो आरोपियों की नजर कमरे में लगे कैमरे पर पड़ी। पकड़े जाने के डर के बजाय, दोनों ने कैमरे की ओर हाथ हिलाकर ‘टाटा’ किया और फिर आराम से दरवाजे से बाहर निकल गए।

मोहन नगर पुलिस ने प्रार्थी विनय कुमार वर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर इन दुस्साहसी चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant