LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:शराब घोटाला मामले में आबकारी अफसरों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

CG NEWS:रायपुर।छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग के 23 अफसरों को एक और झटका लगा है । हाल ही में उन्हे निलंबित किया गया था । अब ईओडब्ल्यू  की विशेष अदालत ने इन अफसरों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की  दलीलें सुनने के बाद यह फैसला धइय़आ है।
अदालत ने कहा है कि “भाग-बी” शराब बिक्री रैकेट में इन अधिकारियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है, जिसके आधार पर उन्हें अग्रिम राहत देना उचित नहीं है। इस मामले में कुल 29 आबकारी अधिकारियों को संदेह के घेरे में लिया गया है। विशेष अदालत ने इन सभी 29 अधिकारियों को आगामी 20 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है। यदि वे तय तारीख पर पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें गिरफ्तारी वारंट भी शामिल है
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला राज्य के आबकारी विभाग के अधिकारियों और कुछ निजी शराब माफियाओं की मिलीभगत से संचालित एक बड़े रैकेट का हिस्सा बताया जा रहा है। इसमें करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन और शराब बिक्री से जुड़े सबूत सामने आए हैं। यह एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला है

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close