CG News-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसीबी ने रिश्वत लेते सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने ASI को थाने के अंदर पीड़ित से 10 हजार की नगदी लेते रंगे हाथ पकड़ा है। मालूम हो कि पिछले सात महीने में एसीबी की ये छठी कार्रवाई है।

दरअसल, पीड़ित पंचराम चौहान निवासी केसला जिला कोरबा द्वारा एसीबी बिलासपुर में लिखित शिकायत की कि उसके पास एक बोलेरो वाहन है। कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना जिला कोरबा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा रात करीब 1 बजे उनके केसला गांव स्थित घर पर आया था और बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी का कार्य होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
CG Bilaspur High Court News:छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गाड़ी को थाने ले चलो जिस पर वह गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था जो बीच रास्ते में मनोज मिश्रा द्वारा गाड़ी को कार्यवाही से बचाने के एवज में 50000 रुपए की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा उतना पैसा देने की क्षमता न होना बोलने पर अनावेदक द्वारा गाड़ी को अपने पास रखवा लिया। दूसरे दिन सुबह ASI द्वारा प्रार्थी के वाहन को वापस कर दिया और बोला कि पैसे की व्यवस्था जल्द कर लेना।

पीड़ित रिश्वती नहीं देना चाहता था बल्कि रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सहीं पाई गई। आरोपी को पकड़ने की योजना एसीबी द्वारा बनाई गई। पीड़ित को आज सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा के पास मांगी गई रिश्वत 10000 रूपये को देने के लिए भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG: छत्तीसगढ़ में एक और जिले में स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना कोतवाली के परिसर में पीड़ित से रिश्वत लेते हुए मनोज मिश्रा को एसीबी की टीम ने पकड़ा। सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 7 माह में पुलिस वालों पर यह लगातार 6 वीं ट्रैप की कार्यवाही है।आज कोरबा में हुई यह ट्रैप कार्यवाही दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG: पेंशन अटकने से सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी परेशान हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शीघ्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.