LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Cg news: खनिजों के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

Cg news: राजनांदगांव 24 मार्च 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा आज ठेलकाडीह, सोमनी, धीरी, डुमरडीहकला, चारभाठा, घुमका सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें दुर्ग निवासी गजेन्द्र चौहान के स्वामित्व की हाईवा-सीजी 07 बीवी 5232 से रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी तथा राजनांदगांव निवासी पदम चोपड़ा के स्वामित्व की हाईवा-सीजी 08 एके 1989 से चूना पत्थर का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया।

प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के रोकथाम के लिए ग्रामों में मुनादी कराई गई है तथा खनिज विभाग द्वारा लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Back to top button
close