LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG Jobs- 20 फरवरी को कोण्डागांव में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप, 93 पदों पर होगी भर्ती

जिले एवं अन्य जिलों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को सूचित किया गया है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न संस्थानों में कुल 93 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

CG Jobs/कोण्डागांव/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोण्डागांव द्वारा 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप कलेक्टर परिसर, जिला पंचायत के सामने स्थित आशा सिलाई सेंटर के बाजू में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित होगा।

जिले एवं अन्य जिलों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को सूचित किया गया है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न संस्थानों में कुल 93 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होम क्लीन सर्विस संस्था, कोण्डागांव में इलेक्ट्रिशियन 10, प्लंबर 10, सीसीटीवी सर्विस 5, पेंटर 20, कुक 5, चपरासी 15, बाइक मैकेनिक 10 एवं ब्यूटीशियन 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं एवं आईटीआई/संबंधित कोर्स निर्धारित है। आयु सीमा प्रायः 18 से 35 वर्ष तथा वेतनमान 8,000 से 12,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा। फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।

CG Jobs/इसी प्रकार पंचायत ढाबा, कोण्डागांव में वेटर के 3 पद स्वीकृत हैं जिसमें 12वीं उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष अनुभव तथा श्रेयांश एग्रो, कोण्डागांव में सेल्समैन के 5 पद 12वीं उत्तीर्ण, 0-1 वर्ष अनुभव एवं पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 8,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल दस्तावेजों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने पात्र युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Back to top button
close