Chhattisgarh

CG Board Exam News-छत्तीसगढ़ बोर्ड का बड़ा आदेश: 1 से 20 जनवरी 2026 के बीच अनिवार्य रूप से होंगी प्रैक्टिकल परीक्षा

परीक्षा समाप्त होने के बाद अंक प्रविष्टि और शील्ड पेपर जमा करने की अंतिम तिथि भी जल्द जारी की जाएगी, जिसका पालन सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

CG Board Exam News-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई शैक्षणिक व्यवस्था के तहत बड़ा फैसला लेते हुए राज्यभर के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है।

CG Board Exam News/मंडल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 1 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 के बीच 20 दिन की निर्धारित अवधि में सभी स्कूलों को अपने-अपने यहां प्रायोगिक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से संपन्न करानी होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

मंडल की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं में आंतरिक (इंटरनल) और बाहरी (एक्सटर्नल) दोनों परीक्षकों की उपस्थिति जरूरी होगी। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना खत्म होगी।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अंक प्रविष्टि और शील्ड पेपर जमा करने की अंतिम तिथि भी जल्द जारी की जाएगी, जिसका पालन सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे इस 20 दिवसीय अवधि के अंदर स्कूल की विषय उपलब्धता और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत टाइम टेबल तैयार करें तथा उसे तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि छात्र अपनी तैयारी समय पर कर सकें।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश और दिशानिर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां से स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।CG Board Exam News

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant