LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG Accident News- बस का ब्रेक फेल, ड्राइवर की जांबाजी से टला भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, 'बदन बस' रोजाना की तरह सुबह करीब 5 बजे रनपुर से सवारियां लेकर रायगढ़ के लिए रवाना हुई थी। दोपहर के वक्त जब बस कोनपारा के पास पहुंची, तभी अचानक चालक को महसूस हुआ कि बस का ब्रेक काम नहीं कर रहा है। उस वक्त सड़क के दोनों किनारों पर बड़े ट्रक खड़े हुए थे।

CG Accident News-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला, जहां मौत और जिंदगी के बीच फासला महज चंद सेकेंडों का रह गया था। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कोटरीमाल के पास कोनपारा में यात्रियों से भरी एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया।

CG Accident News/तेज रफ्तार बस के सामने जब मौत मंडराने लगी, तो चालक ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित किया और उसे सड़क किनारे गड्ढे में उतार दिया। ड्राइवर की इस जांबाजी की बदौलत बस में सवार दर्जनों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई और एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार, ‘बदन बस’ रोजाना की तरह सुबह करीब 5 बजे रनपुर से सवारियां लेकर रायगढ़ के लिए रवाना हुई थी। दोपहर के वक्त जब बस कोनपारा के पास पहुंची, तभी अचानक चालक को महसूस हुआ कि बस का ब्रेक काम नहीं कर रहा है। उस वक्त सड़क के दोनों किनारों पर बड़े ट्रक खड़े हुए थे।

अगर बस किसी भी ट्रक से टकराती, तो परिणाम भयावह हो सकते थे। यात्रियों को खतरे में देख ड्राइवर ने घबराने के बजाय त्वरित निर्णय लिया और ट्रकों से टक्कर बचाने के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। बस सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर फंस गई, जिससे उसकी रफ्तार थम गई।

जैसे ही बस अचानक सड़क से नीचे उतरी, यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के भीतर फंसे डरे-सहमे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्रियों ने सुरक्षित बाहर निकलने के बाद भगवान का शुक्रिया अदा किया और चालक की तारीफ की, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर उनकी रक्षा की।

CG Accident News/बताया जा रहा है कि यह बस करीब 12 बजे रायगढ़ पहुंचने वाली थी। हादसे की खबर मिलते ही यात्रियों के परिजनों में हड़कंप मच गया था, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Back to top button
close