देहरादून।उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने राज्य सचिवालय में तैनात उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका सृष्टि कंडारी की मां की तहरीर के आधार पर उसके पति सौरभ खत्री, सास और ननद के खिलाफ डोईवाला थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
बलरामपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार इंस्पायर-अवार्ड मानक ( INSPIRE-MANAK ) योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नामांकन आमंत्रित करने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही सृष्टि को दहेज की मांग और अन्य बातों को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत के अनुसार, उसे ‘मनहूस’ कहकर भी अपमानित किया जाता था।

सृष्टि की मां ने अपनी शिकायत में ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि 29 जुलाई को हुई उसकी मृत्यु की सूचना भी उन्हें ससुराल वालों ने नहीं दी।

ये खबर भी पढ़ें…
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कांकेर/कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिकों की बैठक लेकर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, सृष्टि कंडारी टिहरी जिले के एक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनका विवाह पिछले वर्ष नवंबर में हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.