LIVE UPDATE
Chhattisgarh

रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र का मामला, असहनीय दर्द से कराह रहे कार्यकर्ता और जनता

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी) । आम तौर पर किसी दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका चुनाव के समय काफी महत्वपूर्ण होती है। असम,बंगाल जैसे राज्यों में इस समय कार्यकर्ताओं की असल भूमिका खुली आंखों से देखी जा सकती है। यही कार्यकर्ता हैं जो पार्टी का झंडा बुलंद करने का काम करते हैं। विपक्ष में रहते हुए इन्हीं कार्यकर्ताओं को डंडा भी खाना पड़ता है। लेकिन जब इन कार्यकर्ताओं के दल की सरकार होती है तो बहुत से कार्यकर्ताओं की सुध लेने वाला कोई नहीं होता। दर्द से कराह रहे इन कार्यकर्ताओं को मलहम लगाने वाला कोई नहीं होता,दरअसल सत्ता का चरित्र ही कुछ ऐसा होता है। नतीजन कुर्सी में विराजमान कुछ सरकारी मुलाजिम इन्हें रौंदने का काम करने लगते हैं।

सरकारी मुलाजिम भ्रष्टाचार के दम पर यंत्री से लेकर संत्री तक अपनी वकत बना लेते हैं और इन्हें पल-पल बेइज्जत करना शुरु कर दिया जाता है। खैर ताजा मामला सरगुजा संभाग के एक सीएमओ के ऑडियो से जुड़ा हुआ है,जो ऑडियो में कार्यकर्ताओं को लेकर अशोभनीय और भद्दी बातें करते सुनाई दे रहे हैं। उनकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी,वह अशोभनीय बातों को रिकार्ड कर सुना देने की भी बात कह रहे हैं। निश्चित तौर पर उन्हें किसी राजनेता का संरक्षण होगा,वरना कोई भी प्रशासनिक अफसर ऐसे आचरण से परहेज करता है। फिलहाल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय है। लेकिन वास्तव में अगर यह ऑडियो सत्य है,तो यहां अफसरों की अराजकता और निरंकुशता को लेकर डॉ. रमन सिंह के आखिरी कार्यकाल और भूपेश बघेल के बीते कार्यकाल को स्मरण कर लेना चाहिए।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close