अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में आम जनता की बस यात्रा पर बड़ा संकट मंडरा सकता है। लगातार बढ़ते डीजल के दामों और बस संचालन के भारी खर्चों से हलकान सरगुजा के बस मालिकों ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बैनर तले साेमवार काे राज्य शासन को ज्ञापन सौंपकर यात्री किराए में तत्काल संशोधन की पुरजोर मांग की है।

महासंघ ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनकी माँगें समय रहते पूरी नहीं हुईं, तो पूरे प्रदेश में बसों के पहिये पूरी तरह थम जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन सौंपते हुए बस संचालक अंशुल श्रीवास्तव ने परिवहन व्यवसाय की जमीनी हकीकत बयां करते हुए बताया कि वर्ष 2021 के बाद से बस संचालन की लागत आसमान छूने लगी है। डीजल के अलावा स्पेयर पार्ट्स, टायर, बीमा, फिटनेस, टैक्स और चालक-परिचालकों के वेतन में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश बस संचालक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

इस वित्तीय दबाव के बीच मार्च 2025 में यात्री किराए में लगभग 25 प्रतिशत की कटौती कर दिए जाने से बस व्यवसाय पूरी तरह पस्त हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आर्थिक मंदी से उबरने के लिए महासंघ ने शासन के समक्ष स्पष्ट मांग रखी है कि वर्ष 2021 की किराया व्यवस्था के आधार पर सामान्य बसों के किराए में 75 प्रतिशत और डीलक्स बसों में 30 प्रतिशत की वृद्धि कर नई अधिसूचना जारी की जाए।

इसके साथ ही महासंघ ने एक स्थायी समाधान का सुझाव देते हुए कहा कि डीजल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के हिसाब से यात्री किराए में स्वतः समायोजन (ऑटो-एडजस्टमेंट) की स्थायी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासन को अंतिम चेतावनी देते हुए महासंघ ने अपनी आंदोलन की रूपरेखा भी सार्वजनिक कर दी है। यदि 31 जुलाई 2026 तक किराया संशोधन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 3 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बस संचालक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 14 अगस्त 2026 के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी।

यात्रियों और बस मालिकों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए महासंघ ने सरकार से जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। इस ज्ञापन सौंपने के दौरान राधा कृष्ण गुप्ता, मो. अख्तर, पप्पू छाबड़ा, मुकेश गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, दिनेश गुप्ता, निक्की ख़ान, सतीश गुप्ता, दीपक गुप्ता, इमरान खान, मनीष गुप्ता, विवेक गुप्ता और अभय गुप्ता सहित प्रमुख बस संचालक उपस्थित रहे।