Bus Fare Hike News: मध्य प्रदेश में रोजाना बस से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। राज्य सरकार ने बस किराए में भारी बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। बस संचालकों की हड़ताल की चेतावनी के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। नए नियमों के तहत अब शुरुआती 5 किलोमीटर का न्यूनतम किराया 10 रुपए तय कर दिया गया है।

इसके बाद प्रति किलोमीटर किराया 1.25 रुपए से सीधे बढ़ाकर 2 रुपए कर दिया गया है, यानी प्रति किलोमीटर 75 पैसे की सीधी बढ़ोतरी हुई है। यह पुरानी दरों के मुकाबले करीब 60 प्रतिशत ज्यादा है।

Bus Fare Hike News: किराया बढ़ाने के इस फैसले का असर रतलाम से आसपास के बड़े शहरों की यात्रा करने वालों पर सीधे तौर पर दिख रहा है। रतलाम से इंदौर जाने के लिए अब यात्रियों को 170 रुपए के बजाय 272 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह रतलाम से नीमच का सफर करने के लिए अब 169 रुपए की जगह 270 रुपए लगेंगे। मंदसौर जाने वालों को भी अब 113 रुपए की जगह 180 रुपए की टिकट कटानी होगी।

Bus Fare Hike News: ऐसा नहीं है कि सिर्फ लंबी दूरी की यात्राएं महंगी हुई हैं, बल्कि आसपास के छोटे कस्बों और गांवों में आने-जाने वाले लोगों को भी झटका लगा है। रतलाम से पेटलावद का किराया 75 रुपए से बढ़कर 120 रुपए और बदनावर का किराया 56 रुपए से बढ़कर 90 रुपए हो गया है।

Bus Fare Hike News: इसके अलावा रतलाम से सैलाना का टिकट अब 25 की जगह 40 रुपए, पिपलोदा का 50 की जगह 80 रुपए, खाचरौद का 35 की जगह 56 रुपए और बाजना जाने के लिए 63 रुपए के बजाय पूरे 100 रुपए देने पड़ेंगे।

इतने भारी इजाफे पर रतलाम जिला बस एसोसिएशन का कहना है कि वे काफी समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बीते कुछ समय में डीजल, गाड़ियों के टायर और स्पेयर पार्ट्स की कीमतें काफी ऊपर चली गई थी, जिससे पुरानी दरों पर गाड़ियां चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा था। बस मालिकों ने साफ किया है कि ये नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।