LIVE UPDATE
Chhattisgarh

BSNL Recharge, BSNL का गणतंत्र धमाका: 2626 में सालभर की फुर्सत, रोज 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का महा-ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 2026 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने करोड़ों ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने 'भारत कनेक्ट 26' (Bharat Connect 26) नाम से एक नया वार्षिक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो न केवल लंबी वैधता देता है बल्कि प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता भी है।

BSNL Recharge।नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में BSNL ने टेलीकॉम बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना नया वार्षिक प्लान ₹2626 में पेश किया है, जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।

यह प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं और कम कीमत में ज्यादा डेटा की तलाश में हैं।

BSNL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस प्लान की घोषणा की है। वैधता: पूरे एक साल यानी 365 दिन।

डेटा: हर दिन 2.6GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 949GB डेटा)। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 40Kbps रह जाएगी।किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग। रोजाना 100 फ्री SMS। एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है, जो 24 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से तुलना करें तो BSNL का यह प्लान काफी किफायती साबित होता है। वर्तमान में Jio और Airtel के लगभग समान बेनिफिट्स वाले सालाना प्लान की कीमत करीब ₹3599 है।

BSNL का प्लान प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले करीब ₹973 सस्ता है। जहां अन्य कंपनियां रोज 2GB या 2.5GB डेटा देती हैं, वहीं BSNL इस ऑफर में 2.6GB डेटा दे रहा है।

Back to top button
close