bjp national executive members list/भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2029 के लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम का बिगुल फूंक दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की इस नई टीम में अनुभव और युवा जोश का एक ऐसा संतुलन बनाने की कोशिश की गई है, जो न केवल संगठन को मजबूती दे बल्कि चुनावी समर में सामाजिक समीकरणों को भी साध सके।

इस नई टीम के गठन में उत्तर प्रदेश की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण नजर आ रही है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यही कारण है कि भाजपा की इस केंद्रीय टीम में अकेले उत्तर प्रदेश से 8 चेहरों को जगह दी गई है, जिनमें पार्टी ने दो प्रमुख मुस्लिम चेहरों पर दांव खेलकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

bjp national executive members list/पार्टी ने उत्तर प्रदेश से आने वाले डॉ. तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर अल्पसंख्यकों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने का स्पष्ट संकेत दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति और वर्तमान एमएलसी डॉ. तारिक मंसूर को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें पार्टी के एक प्रखर बौद्धिक चेहरे के रूप में देखा जाता है, जो शिक्षित मुस्लिम वर्ग को भाजपा से जोड़ने में सेतु का कार्य करते रहे हैं।

bjp national executive members list/वहीं, जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बासित अली ने इससे पहले उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में ‘कौमी चौपाल’ और ‘मोदी मित्र’ जैसे अभियानों के जरिए पार्टी को बूथ स्तर पर पहचान दिलाई थी। जमाल सिद्दीकी की जगह अब बासित अली पूरे देश में भाजपा के अल्पसंख्यक एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नितिन नवीन की इस टीम में उत्तर प्रदेश का वर्चस्व स्पष्ट है, जहां से कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। इनमें स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, डॉ. तारिक मंसूर, हरीश द्विवेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुंवर बासित अली जैसे नाम शामिल हैं।

विशेष रूप से स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पार्टी ने उनके कद और कार्यक्षमता पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं, संगठन की नींव माने जाने वाले बीएल संतोष को संगठन महामंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में टीम का नेतृत्व करती रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन में इस बार सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव आईटी सेल में देखने को मिला है। भाजपा के सबसे चर्चित और प्रभावशाली चेहरों में से एक रहे अमित मालवीय को आईटी सेल के प्रमुख पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब दीपक महस्के को नया आईटी सेल हेड नियुक्त किया गया है।

bjp national executive members list/यह बदलाव पार्टी की डिजिटल रणनीति में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और 8 महासचिवों वाली इस टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक विविधता का पूरा ध्यान रखा गया है।

पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिवों की सूची में भी व्यापक विस्तार किया है, जिसमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम वेंकेटेशन, मनोज तिग्गा और सिद्धार्थ शम्भू को शामिल किया गया है। नई टीम के इस स्वरूप से साफ है कि भाजपा 2029 की चुनावी पिच तैयार कर रही है, जहां महिलाओं को नेतृत्व, पिछड़ों को प्रतिनिधित्व और अल्पसंख्यकों को संगठन में मुख्यधारा में लाकर विपक्ष की घेराबंदी करने की योजना है। 12 महिला नेताओं की भागीदारी के साथ यह टीम अब आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।