LIVE UPDATE
Big news

CG NEWS:भाजपा जिला मंत्री सुनीति भोय की पहल रंग लाई,पंडरीपानी से गंझीयाडीह तक सड़क चौड़ीकरण बजट में शामिल

CG NEWS:फरसाबहार।जशपुर जिले के पंडरीपानी से गंझीयाडीह तक सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से आवाज़ उठाई जा रही थी, जिसे अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लेते हुए बजट में शामिल कर लिया है। इस मांग के पीछे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सुनीति भोय, जिला मंत्री भाजपा जशपुर ने निभाई। उन्होंने इस मुद्दे को सिर्फ एक मांग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनभावनाओं को समझते हुए इसे जन आंदोलन का रूप दे दिया।

जानकारी देते हुए भाजपा नेता सुनीति भोय ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास रायपुर में विष्णु देव साय से मिल कर इस सड़क के चौड़ीकरण की आवश्यकता को विस्तार से बताया था। मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए अपने विभागीय सचिव को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता में लिया जाए। जिसका परिणाम रहा कि वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट में यह प्रस्ताव शामिल हुआ और वर्ष 2025-26 के बजट में मद क्रमांक 7211 के अंतर्गत इसे सम्मिलित किया गया है।

सुनीति भोय ने जानकारी देते आगे बताया कि इस योजना के अंतर्गत 14 करोड़ 52 लाख 72 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग परीक्षेत्र अंबिकापुर के पत्र क्रमांक 2085 दिनांक 1 मई 2025 को प्रमुख अभियंता, अटल नगर नवा रायपुर को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होगी, सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया, और कलेक्टर जनदर्शन जैसे विभिन्न स्तरों पर दर्जनों सरपंचों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस मुद्दे को लगातार उठाया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी ने इस मांग को शासन के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। उनके नेतृत्व और संघर्ष का ही यह परिणाम है कि यह सड़क अब निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सुनीति भोय बताती है कि यह मार्ग फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके बन जाने से लगभग 20 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों के आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने की सुविधा बढ़ेगी और पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

इस उपलब्धि के लिए सुनीति भोय के साथ सहयोग करने वालों में कुंवर साय पैंकरा जिलाध्यक्ष, सरपंच संघ, जशपुर, राकेश पैंकरा पूर्व सरपंच, अंबाकझार, प्रमोद पैंकरा पूर्व सरपंच, बोखी सहित दर्जनों सरपंचों ने लिखित समर्थन दिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में केशव यादव, कमल यादव, हरदेव यादव, मनोज रात्रे, जयनंदन साय, कृष्ण गोपाल यादव, कजर साय, चिंता मणि यादव, संतोष यादव, मति साय पैंकरा, नंदलाल यादव, धनेश्वर साहू, दशरथ नायक, चंदन गुप्ता, धर्मेंद्र साय, मनमोहन साय और उमाशंकर पैंकरा का भी अमूल्य योगदान रहा।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close