LIVE UPDATE
Bilaspur

बिलासपुर अलर्ट! खुलेआम हथियार लेकर घूम रहा था युवक, संयुक्त पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तारी

शहर में बड़ी अनहोनी से पहले कार्रवाई: देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक धराया

बिलासपुर..तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई तारबाहर थाना पुलिस और आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम ने की।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित घेराबंदी

पुलिस को 13 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास एक व्यक्ति थैला लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तारबाहर थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

थैले से निकला हथियार, कारतूस और मोबाइल

पकड़े गए व्यक्ति के थैले की तलाशी लेने पर उसमें एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और तीन ट्रेन टिकट बरामद हुए। बरामद सामग्री को मौके पर ही विधिवत जप्त किया गया।

पश्चिम बंगाल का निवासी, आर्म्स एक्ट में केस

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम हसन शेख, निवासी कठुआ केसिया मदरसापारा, थाना कठुआ, जिला पूर्व वर्धमान पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना तारबाहर में  धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

संयुक्त टीम की भूमिका सराहनीय

इस कार्रवाई में तारबाहर थाना पुलिस और आरपीएफ बिलासपुर के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, आरपीएफ निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज और आरक्षक आलोक कुमार शामिल रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close