LIVE UPDATE
Bilaspur

होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

होली पर खपाने की तैयारी नाकाम: 60 पाव शराब संग बाइक सवार दो तस्कर दबोचे

बिलासपुर… त्योहार के पहले अवैध शराब के खिलाफ कोनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 60 नग देशी प्लेन शराब और परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स बाइक जब्त की।

कोनी थाना क्षेत्र में 1 मार्च को मुखबिर सूचना के आधार पर इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर घेराबंदी की गई। बिरकोना की ओर से आ रही बाइक क्रमांक सीजी-10 बीएन 3208 को रोककर तलाशी ली गई। बाइक में रखे लाल और हरे रंग के बैग से 180-180 एमएल की 60 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि होली पर बिक्री के लिए शराब ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम खाण्डे, निवासी ग्राम हरदी थाना तखतपुर और झगरू राम गाहिरे, निवासी ग्राम गंधीरवाडीह थाना पथरिया जिला मुंगेली के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में विशेष अभियान चल रहा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close