LIVE UPDATE
india

Basant Panchami 2026- 23 जनवरी को मां सरस्वती बरसाएंगी अपनी कृपा, करियर में ग्रोथ और खुशहाल जीवन के लिए करें ये खास उपाय

बसंत पंचमी के त्यौहार का सनातन धर्म में बहुत महत्व माना गया है। चलिए हम आपको इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बता देते हैं, जो जीवन में खुशहाली लेकर आएंगे।

Basant Panchami 2026,Basant Panchami 2026 Upaay/माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का त्योहार विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी माता सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

Basant Panchami 2026,Basant Panchami 2026 Upaay/यह पावन पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी को सुबह 2:28 बजे होगी और इसका समापन 24 जनवरी को सुबह 1:46 बजे होगा। ज्योतिष शास्त्र में बसंत पंचमी को एक ‘अबूझ मुहूर्त’ माना जाता है, जिसमें किए गए कुछ विशेष उपाय जातकों के जीवन में चमत्कारी बदलाव ला सकते हैं।

यदि आप अपने करियर में लंबे समय से उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं या मनचाही तरक्की नहीं मिल पा रही है, तो बसंत पंचमी का दिन इसके लिए बेहद शुभ है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद मां सरस्वती की पूजा करें और इसके पश्चात किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र और अन्न का दान करें।

Basant Panchami 2026,Basant Panchami 2026 Upaay/पीला रंग माता सरस्वती और ज्ञान के कारक गुरु देव का प्रिय माना जाता है, इसलिए इस दान से करियर की बाधाएं दूर होती हैं और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू होते हैं। इसके अलावा, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह दिन विशेष महत्व रखता है। परीक्षा में सफलता और एकाग्रता बढ़ाने के लिए जातकों को इस दिन माता सरस्वती को सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि सफेद चंदन की पवित्रता से मानसिक शांति मिलती है और बुद्धि प्रखर होती है, जिससे सफलता की राह आसान हो जाती है।

केवल करियर ही नहीं, बल्कि वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए भी बसंत पंचमी के दिन किए गए उपाय अत्यंत फलदायी साबित होते हैं।

यदि दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का तनाव रहता है या आपसी सामंजस्य की कमी महसूस होती है, तो इस दिन माता सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें नारियल, चुनरी और कलावा (मौली) अर्पित करना चाहिए। यह सरल अनुष्ठान पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती लाता है और जीवन में मधुरता घोलता है।

Back to top button
close