LIVE UPDATE
Bilaspur

24.70 लाख की बंदरबांट का भंडाफोड़: पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार पर आपराधिक शिकंजा

ढेका पंचायत में 24.70 लाख का गबन उजागर, पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार पर आरोप  

बिलासपुर… ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग सहित अन्य मदों की राशि के उपयोग में गंभीर अनियमितता सामने आई है। जिला पंचायत स्तर पर कराई गई जांच में 24 लाख 70 हजार 530 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखा है।

तीन सदस्यीय जांच, बयानों में विरोधाभास

शिकायत के बाद जिला पंचायत ने जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की। समिति ने शिकायतकर्ता और पंचायत से जुड़े जिम्मेदारों के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट में बयानों के बीच गंभीर विरोधाभास दर्ज हुए और प्रथम दृष्टया बड़ी राशि के गबन की पुष्टि हुई।

चार जिम्मेदारों पर आपराधिक मामला

जांच में पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, तत्कालीन सचिव सचिन कौशिक, सचिव (घूमा/हरदीकला) भानू विश्वकर्मा और कोटवार कमल कश्यप को दोषी माना गया। जिला पंचायत के निर्देश पर जनपद पंचायत बिल्हा के सीईओ ने 19 फरवरी 2026 को तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 344, 316 और 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामला दर्ज होते ही पंचायत क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। पुलिस ने दस्तावेजों और भुगतान विवरण की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के निष्कर्ष आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close