LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS:प्रयास प्रकाशन से सम्मानित हुए डॉ.बजरंगबली शर्मा

CG NEWS:बिलासपुर ।प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) बिलासपुर के तत्वावधान में डॉ.बजरंगबली शर्मा का सम्मान हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मौजूद थे।प्रयास प्रकाशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.राघवेन्द्र कुमार दुबे ने समारोह की अध्यक्षता की एवं विष्णु कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि रहे।

इस अवसर पर  विष्णु कुमार तिवारी ने श्री शर्मा की कृति नारदीय रामायण का परिचय दिया । मुख्य अतिथि डाॅ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि डाॅ. शर्मा उत्कृष्ट साहित्यकार हैं जो सतत् रूप से लेखन कार्य में लगे हुए हैं।अभी तक इनकी सात कृतियों का जहाँ प्रकाशन हुआ है वहीं अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा इनका सम्मान किया जा चुका है ।

अध्यक्षयी उदबोधन में डाॅ. राघवेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि इससे पूर्व डाॅ.शर्मा की छत्तीसगढ़ी सिरी हनुमान चालीसा, हनुमत कथामृत, भकतिन सबरी , छत्तीसगढ़ के बेटी कौशल्या, काव्य संग्रह, आदि कृतियों का प्रकाशन किया गया है जो बहुत ही लोकप्रिय हुए हैं । आभार प्रदर्शन डाॅ. विवेक तिवारी ने किया । इस अवसर पर श्रीमती रजनी शर्मा, शत्रुघन जैसवानी, आशीष श्रीवास, शीतल प्रसाद पाटनवार, राम निहोरा राजपूत , महेन्द्र दुबे,आदि साहित्यकार उपस्थित थे ।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button