आजाद सेवा संघ ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जन्मदिवस

रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी)शासकीय लरंगसाय आदरणीय महाविद्यालय में आजाद सेवा संघ के द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस मनाई गई।
जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं छात्र सम्मिलित हुए इस अवसर पर अभिषेक केशरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी को आदर्श मानकर संगठन की स्थापना की गई थी चंद्रशेखर आजाद हमेशा से युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
छात्र संघ को छात्र हितों में कार्य करते हुए आज 8 वर्ष हो चुके हैं और यह निरंतर ही आगे भी छात्र हित में कार्य करता रहेगा।
चंद्रशेखर आजाद जी का जन्म 23 जुलाई,1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ था।
और उनका जन्मस्थान भाबरा था अब उसे आजादनगर के रूप में जाना जाता है। उनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी एवं माता का नाम जगदानी देवी था।
उनके पिता ईमानदार,स्वाभिमानी, साहसी और वचन के पक्के थे। यही गुण चंद्रशेखर जी को अपने पिता से विरासत में मिले थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांश गुप्ता कमलेश मेहता रौनक मंडल सहित विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।