LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

CG NEWS:के के श्रीवास्तव के करीबी आशीष पर जेल में हमला, गंभीर हालत में भर्ती

CG NEWS:रायपुर ।रायपुर सेन्ट्रल जेल में विचाराधीन कैदी पर हमले की खबर है। जिसमें रायपुर उत्तर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशीष शिंदे पर रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर ब्लेड और कटर से जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में आशीष बुरी तरह घायल हो गया है, उसके चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ ब्लेड मारे गए हैं। गंभीर स्थिति में उसे गुरुवार रात अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों ने गहरे ज़ख्म और काफ़ी ख़ून निकलने के कारण  ऑब्जरवेशन में रखा है
जानकारी के अनुसार, आशीष पर हमला करने वाले दो बंदी उसके ही मोहल्ले के युवक बताए जा रहे हैं। ये दोनों हमलावर काफ़ी समय से जेल में बंद हैं और जेल प्रहरियों ने उन्हें काबू में कर लिया है। इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, क्योंकि हमलावर बंदी आशीष के जेल आने से पहले से ही वहां मौजूद थे
गौरतलब है कि आशीष शिंदे को करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद वकील-तांत्रिक केके श्रीवास्तव का करीबी माना जाता है, और उन्हें उसी से संबंधित केस में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close