युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी में अमित सिंह और महर्षि वाजपेई को अहम जिम्मेदारी
युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, अमित सिंह और महर्षि वाजपेई की एंट्री

बिलासपुर..भारतीय जनता युवा मोर्चा की बिलासपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के तहत जारी सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार वैभव गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंकित पाल, निलेश सिंह, अजय यादव और महर्षि वाजपेई को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। केतन वर्मा और राजकमल कश्यप को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में लव कौशिक, कोमल साहू, अभिनव उपाध्याय, मोनू रजक और अमित सिंह को जिला मंत्री बनाया गया है। वहीं संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के लिए अंकित गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष तथा राहुल सिंह को जिला सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला मंत्री बनाए गए अमित सिंह संगठन के भीतर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों में उनकी लगातार सहभागिता रही है। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने की अपेक्षा की जा रही है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष बनाए गए महर्षि वाजपेई को युवा मोर्चा के जुझारू कार्यकर्ताओं में गिना जाता है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी नजदीकी भी चर्चा में रही है। परिणाम आधारित कार्यशैली के कारण उन्हें संगठन के भीतर एक प्रभावी युवा चेहरा माना जाता है।
पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में गठित इस नई जिला कार्यकारिणी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि युवा मोर्चा आगामी समय में संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएगा।





