अजय चंद्राकर का तीखा पलटवार: कांग्रेस को बताया ‘काटने-चाटने वाली पार्टी’; कहा— दरबारी हैं, जनता के नहीं

बिलासपुर….मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही “नीचे काटने और ऊपर चाटने” वाला है।
अजय चंद्राकर ने कहा —कांग्रेसी दिल्ली जाकर एक परिवार को चाटते हैं और प्रदेश में आकर एक-दूसरे को काटते हैं। यही कांग्रेस का असली चरित्र है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग दरबारी हैं, वही विष्णुदेव सरकार पर आरोप लगाते हैं।“वे जनता के दरबारी नहीं, दरबार के गुलाम हैं।”
दरबार’ पर सीधा हमला
अजय चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि उनके कहने का अर्थ ‘दरबार’ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आजकल रेहान राजीव गांधी से है। “पहले वह रेहान राजू वाड्रा लिखते थे, अब रेहान राजीव गांधी लिखने लगे हैं। यही कांग्रेस का नया दरबार है।”उन्होंने प्रियंका गांधी को भी उस दरबार का हिस्सा बताते हुए कहा — “दरबारी नेता हमेशा दरबार की गुलामी ही करेंगे, और ऐसे ही उनके दिन गुजरेंगे।”
‘काटने और चाटने वाले’ पर दो टूक
अजय चंद्राकर ने उमंग सिंघार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा — “जो नेता खुद काटने और चाटने वाले हैं, उन पर मुझे कोई बयान देने की जरूरत नहीं। उनका चरित्र खुद सब बयां कर देता है।”
आत्मनिर्भर भारत पर बोले चंद्राकर
प्रेस वार्ता के दौरान अजय चंद्राकर ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
“हम टैरिफ के मार से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी या उद्योग बंद होने की बातें राजनीतिक भ्रम हैं। “1977 तक अर्थव्यवस्था मजबूत थी, बाद की सरकारों की गड़बड़ियों ने उसे कमजोर किया। आज फिर हम मजबूती की राह पर हैं।”