जयसिंहनगर, सोहागपुर तथा बुढ़ार जनपद पंचायतों के तीन-तीन ग्रामों में कृषि शिविरों का किया गया आयोजन

शहडोल – खरीफ फसल के पूर्व किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने हेतु जिले में 29 मई से 12 जून तक कृषि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सोहागपुर जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम अर्झुला तथा छिरहटी में जयसिंहनगर जनपद पंचायत में कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक चौहान के मार्गदर्शन में ग्राम बसोरा तथा जमुनिहा में जनपद पंचायत बुढ़ार में कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीके प्रजापति के मार्गदर्शन में बलभद्रपुर, सेजहाई तथा नवाटोला में शिविरो का आयोजन कर कृषि संबंधी जानकारी दी गई तथा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।
शिवर में किसानों को खेती को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी गई तथा खेती की उन्नत तकनीक, फसलों के आधुनिक और उन्नत बीज, कृषि में किए जा रहे नवाचार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई।