LIVE UPDATE
Bilaspur

लूटकांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब सख्त संदेश — जांच से समझौता नहीं, अफवाहों पर वार

लूट कांड में जांच तेज, अप्रमाणित खबरों पर संयम की अपील

बिलासपुर…सरकण्डा क्षेत्र में हुई करोड़ों की सोने-चांदी ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को मिर्जापुर से माल समेत ट्रैक कर गिरफ्तार किया। त्वरित कार्रवाई के बाद अब टीम आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और प्रकरण की विधिवत विवेचना आगे बढ़ा रही है।

गवाहों के बयान दर्ज हो रहे हैं, तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ और गंभीर पहलुओं की भी जांच जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों के अन्य संभावित कृत्यों की पड़ताल चल रही है।

इस बीच, जांच से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं के प्रकाशन पर पुलिस ने आपत्ति जताई है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि अप्रमाणित या अधूरी जानकारी सार्वजनिक होने से विवेचना प्रभावित हो सकती है और आरोपियों को अनावश्यक लाभ मिल सकता है। इससे न्यायिक प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था दोनों पर असर पड़ने की आशंका रहती है।

पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया से संयम और जिम्मेदारी बरतने का आग्रह किया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होते ही सभी तथ्य आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किए जाएंगे। फिलहाल अफवाहों से बचने और प्रमाणित सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close