LIVE UPDATE
Big news

लंबी प्रतीक्षा के बाद एयरपोर्ट के बाहर यात्री सुविधा भवन का निर्माण प्रारंभ हुआ, दो महीने में काम पूरा होने की उम्मीद

बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर में लंबी प्रतीक्षा के बाद टर्मिनल भवन के बाहर यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक भवन का निर्माण प्रारंभ हो गया है।

इसके तहत यात्रियों के बैठने और विश्राम करने के लिए खुला शेड और हाल, एक कैंटीन और महिलाओं और पुरुषों के लिए तीन-तीन टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है।

गौर तलब है कि बिलासपुर एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधाओं का लंबे समय से अभाव रहा है और यात्रियों को एवं यात्रियों को छोड़ने और लेने जाने वाले व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्योंकि बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं रही और इसके कारण कोई भी फ्लाइट अगर दृश्यता सही नहीं हो तो उसके लेट होने की संभावना रहती है ऐसे में बहुत से यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचकर लंबे समय तक इंतजार करते हैं इसी तरह उन्हें लेने और छोड़ने जाने वाले व्यक्तियों को भी एयरपोर्ट पर समय बिताना पड़ता है।

इस सब के बावजूद वहां टर्मिनल भवन के बाहर कोई भी टॉयलेट आदि नहीं है । पीने का पानी नहीं मिलता चाय की बात तो और दूर ।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने कुछ समय पहले ही पेड़ के नीचे बैठकर यात्रियों के द्वारा खाना खाया जाने की तस्वीरें जारी की थी। जिस पर हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और राज्य के मुख्य सचिव का शपथ पत्र मांगा था।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने पैसे जमा हो जाने के बावजूद जमीन के हस्तांतरण और रनवे के विस्तार और बाउंड्री वाल आदि के निर्माण पर सरकार की तरफ से तेजी लाने का अनुरोध किया है। समिति ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4c श्रेणी में विकसित करने के लिए एक समय बद्ध कार्यक्रम की आवश्यकता है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से  रवि बनर्जी, नारद श्रीवास, केशव गोरख ,मनोज श्रीवास ,बद्री यादव देवेंद्र सिंह ठाकुर  राघवेंद्र सिंह ठाकुर रामशरण यादव  साबिर अहमद बबला  प्रतीक तिवारी  दीपक कश्यप  मजहर खान  अभय नारायण राय  ,मनोज तिवारी  ,रशीद बख्श  ,आशुतोष शर्मा अमर बजाज शेख अल्फाज परसराम कैवर्त शिरीष कश्यप, रणजीत सिंह खनूजा ,शिवा मुदलियार ,अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Back to top button
close