Bilaspur
लंबे इंतजार के बाद कार्रवाई, 10 माह से फरार आरोपी पकड़ा गया..पुलिस को बड़ी सफलता
फरारी खत्म: गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी पुलिस के शिकंजे में

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मल्हार… लंबित प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। थाना मस्तूरी के अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने अपराध में दर्ज मामले में पिछले दस महीने से फरार प्रत्यूष बंजारे, पिता सचिन बंजारे, निवासी चकरबेड़ा को मल्हार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 119(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी और दबिश के बाद 20 फरवरी 2026 को उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया। लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी उपलब्धि माना है।





