सारंगढ़-बिलाईगढ़: सारंगढ़ जिले में पंचायतों में निर्माण कार्यों के बकाया भुगतान न करने और शासकीय योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

इसी कड़ी में, ग्राम पंचायत भंवरपुर के एक पूर्व सचिव को बकाया राशि जमा न करने पर सीधे जेल भेज दिया गया है, जबकि कई अन्य सचिवों और सरपंचों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बकाया भुगतान न करने पर सचिव को जेल:- अनुविभागीय अधिकारी (SDO) आईएएस प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर, पंचायतों द्वारा निर्माण कार्यों की बकाया राशि जमा न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत, ग्राम पंचायत भंवरपुर के तत्कालीन सचिव आलोक थवाईत को 11,95,790 रुपये की बकाया राशि जमा न करने के कारण 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की प्रशासन की दृढ़ता को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अन्य बकायादारों पर भी शिकंजा: आलोक थवाईत पर हुई कार्रवाई के बाद, प्रशासन ने अन्य बकायादार पंचायत सचिवों और सरपंचों के लिए भी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। इन पर भी निर्माण कार्यों की राशि जमा न करने का आरोप है। जिन पंचायतों के सचिव और सरपंचों पर वारंट जारी हुए हैं, उनमें ग्राम पंचायत गंजाईभौना, गोडिहोरी, रेडा, अमलीपाली ‘ब’, जिल्दी और अन्य शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ पंचायतों ने आंशिक राशि जमा कर दी है, लेकिन शेष राशि जमा न करने पर उन्हें भी जेल भेजने की चेतावनी दी गई है। यह कदम बकाया राशि की वसूली और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित: इसके अलावा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. रवि मित्तल ने भी सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने जनपद पंचायत सारंगढ़ की ग्राम पंचायत रेड़ा के पंचायत सचिव जीतराम कुर्रे को विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।