LIVE UPDATE
Chhattisgarh

बिना लाइसेंस, बिना सीट बेल्ट तेज रफ्तार में बीएमडब्ल्यू; एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई

रामानुजगंज की सड़कों पर नाबालिग ने दौड़ाई लग्जरी कार, पुलिस ने कसा शिकंजा

रामानुजगंज..( पृथ्वीलाल केशरी)…शहर की सड़कों पर एक नाबालिग युवक तेज रफ्तार में बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक CG 07 MA 9443 दौड़ाते पकड़ा गया। युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और वह बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहा था। तेज गति और लापरवाही ने राहगीरों की सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया।

पुलिस ने मौके पर वाहन को रोका और दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन सामने आने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और चालान काटा गया।

पुलिस ने साफ किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सख्ती जारी रहेगी। शहर में लगातार बढ़ती रफ्तार और स्टंट ड्राइविंग पर निगरानी तेज की जा रही है, ताकि सड़कों पर आम नागरिक सुरक्षित रह सकें।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close