LIVE UPDATE
Bilaspur

भरोसे की आड़ में हैवानियत: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सो में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर…भरोसे का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अपराध क्रमांक 117/2026 के तहत धारा 64, 87 बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धारा 46 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी चंदू केवट ने पीड़िता की पहचान और विश्वास का दुरुपयोग किया। 25 जनवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे वह बेर तोड़ने और मछली पकड़ने का बहाना बनाकर नाबालिग को अपने साथ खेत के किनारे खारुन नदी क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए गए। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण पंजीबद्ध होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि पोक्सो जैसे गंभीर अपराधों में किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जहां परिचय और भरोसे की आड़ में अपराध को अंजाम दिया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close