Aadhaar camp in school,स्कूलों में 9 फरवरी से आधार पंजीयन कैंप,प्राचार्य और प्रधान पाठकों को निर्देश

Aadhaar camp in school/मुंगेली जिले में 9 फरवरी से 19 फरवरी तक स्कूलों में आधार पंजीयन और बायोमेट्रिक अपडेट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह अभियान 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों के लिए है, जिनका आधार कार्ड नहीं बना है या बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है।
मुख्य सचिव विकासशील के निर्देशों के बाद कलेक्टर कुन्दन कुमार और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में यह पहल की जा रही है। इस कैंप का उद्देश्य शासकीय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ पहुंचाना है।
ईडीएम सोनम तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 40 हजार नए आधार कार्ड बनाने और 30 हजार बायोमेट्रिक अपडेट करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्य और प्रधान पाठकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को कैंप आयोजन से पहले तैयारियां पूरी करने और आधार से वंचित बच्चों की सूची तैयार करने को कहा गया है।
आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल आईडी और पालक/अभिभावक का आधार कार्ड जैसे दस्तावेज अनिवार्य होंगे। पालकों और अभिभावकों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए पहले से सूचित किया जाएगा।
कैंप के लिए विद्यालयों में उपयुक्त कक्ष, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था और आवश्यकतानुसार इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।





