LIVE UPDATE
Bilaspur

घर के पीछे बाड़ी बना रखी थी शराब की दुकान, पुलिस दबिश में खुली पोल

रानीगांव में नशे का गोरखधंधा बेनकाब, कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया

रतनपुर… थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में रानीगांव इलाके में कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मुखबिर सूचना पर हुई सटीक दबिश

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि रानीगांव निवासी अशोक ध्रुव उर्फ लाला अपने घर के पीछे बाड़ी में कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।

बाड़ी से बरामद हुई कच्ची महुआ शराब

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2400 रुपये आंकी गई है। मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी अशोक ध्रुव उर्फ लाला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अवैध नशे के खिलाफ अभियान

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों में सूचना मिलने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button