फाइल फोटो क्रिएट – NPG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मदद के नाम पर ठगी और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पंडरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवकों की मदद करना एक प्राइवेटकर्मी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने घेराबंदी कर मोबाइल और नकदी लूट ली, और विरोध करने पर पीड़ित के दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता गजेंद्र यादव अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से भनपुरी में काम खत्म कर घर लौट रहा थ। इसी दौरान रामजानकी मंदिर रेलवेे फाटक के पास अचानक चार लड़कें आ गए और उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। आरोपियों ने पहले बहाने से मोबाइल फोन मांगा। जब पीड़ित ने फोन वापस मांगा, तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज
विवाद इतना बढ़ा कि, आरोपियों ने प्रार्थी के दोस्त के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद हमलावर मोबाइल और 2 हजार रुपए नकद लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पकड़े गए नाबालिगों में से एक पहले भी आपराधिक
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग शमिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास मोबाइल और चाकू बरामद किया गया। मुख्य आरोपी का नाम मोहित भरतरा है। पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए नाबालिगों में से एक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कार्रवाई कर रही है।