बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां के प्रिंसिपल ने मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं को आसाराम बापू की किताब ‘संस्कार सरिता’ बांटी। जब बच्चें किताब को लेकर घर गए, तो परिजन नाराज हो गए। वहीं परिजनों ने इसका विरोध किया और बच्चों के बीच इस तरह की किताब नहीं बांटे का कहा। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिले के स्कूल में बच्चों को संस्कार सरिता किताब बांटी गई थी। अभिभावकों का आरोप है कि, प्रिंसिपल बच्चों पर किताब पढ़कर परीक्षा देने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने शिक्षा विभाग के अभिकारियों से शिकायत की है। इस मामले की शिकायत मिलने पर बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए है।

बच्चों को संस्कार सरिता’ पढ़ कर आने बनाया दबाया
बताया जा रहा है कि, सोमवार को स्कूल में आशाराम बापू के अनुयायी आए हुए थे। उन्होंने प्रिंसिपल महेश प्रजापति से मूलकात कर बातचीत की। प्रिंसिपल महेश प्रजापति के माध्यम से फिर बच्चों में संस्कार सरिता’ किताबें बांटी गई। इसके बाद किताब को पढ़ कर आने के लिए बोला गया।

प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
आशाराम बापू गंभीर अपराधों के मामलों में जेल बंद है। ऐसे में उनके नाम पर बच्चों को किताबें बांटना उचित नहीं है। अभिभावकों ने कहा कि, स्कूल में किसी महापुरुष की किताब बांटनी चाहिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं इस मामले BEO को जांच करने के निर्देश दिया गया है।