फाइल फोटो क्रिएट – NPG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डोसा दुकान में तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल में आप देख सकते है कि, एक युवक डंडे और लात-घूंसों से मारता नजर आ रहा है। इसके साथ ही आसपास मौजूद लोगों तमाशबीन बनकर पिटाई होते देख रहे है। ममाला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिले के राजीव प्लाजा स्थित एक डोसा दुकान में पीड़ित युवक विक्की मानिकपुरी पर तोड़फोड़ करने और चोरी की कोशिश का आरोप लगा। इस मामले में दुकान संचालक और वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की थी कार्रवाई
व्यापारी शाहन चंद्रा ने विक्की मानिकपुरी के खिलाफ दुकान में तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास की लिखित शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरुआती तौर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो
27 अक्टूबर को इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक शख्स युवक को लाठी-डंडे और लात-घूंसों से लगातार पीट रहा है, जबकि आसपास खड़े अन्य लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।

जांच के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मारपीट की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की जांच की जा रही है।