LIVE UPDATE
Bilaspur

ऑपरेशन क्लीन स्विप’: हथियारबंदों की गिरफ्तारी, 13 उपद्रवी लाइन में — शहर में कानून का सख्त पहरा

होली पर हुड़दंग की कोशिश पड़ी भारी: 15 बदमाशों पर एक्शन, हथियारबंद भी चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर… होली से ठीक पहले पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है—त्योहार रंगों का होगा, दहशत का नहीं। 1 और 2 मार्च को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चली संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 15 बदमाशों पर शिकंजा कसा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें असामाजिक तत्वों की पहचान कर सीधे कानूनी कार्रवाई की गई।

सिविल लाइन क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत मृत्युंजय सिंह  डबरीपारा और अभिषेक सिंह कुदुदंड) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया गया।

क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत राजा ओझा सरजू बगीचा, धर्मेंद्र खांडे , रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव, आदित्य सिंगरौल — तीनों धुरीपारा मंगला, साबिद खान मंगला धुरीपारा, सोनू भोरे मगरपारा मरार गली), हनी जायसवाल शैलेन्द्र नगर अमेरी), प्रशांत राठौर राजकिशोर नगर, बब्लू उर्फ रोहित सांडे, जबड़ापारा) और चंद्रप्रकाश बंजारे, पन्ना नगर) के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

दूसरी ओर, कोनी क्षेत्र में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सागर साहू और आकाश उड़िया छोटी कोनी को बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संभावित विवाद, मारपीट और हुड़दंग की आशंका को देखते हुए पहले ही कार्रवाई की गई है ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अराजकता पनपने न पाए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close