LIVE UPDATE
india

Gold-Silver Price Alert: ईरान-इजरायल जंग से दहला बाजार, सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के संकेत; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों पर इसका कितना असर पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है।

Gold-Silver Price Alert/पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं का रुख करने से सोमवार को बाजार खुलने पर सोना और चांदी की कीमतों में भारी तेजी आने की संभावना है। विश्लेषकों ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान पर इजराइली हमलों के बाद ईरान में ‘बड़े सैन्य अभियान’ की घोषणा और ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसके जवाब में ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइली लक्ष्यों पर जवाबी कार्रवाई से वैश्विक बाजार सहमे हुए हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों पर इसका कितना असर पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है।

इसके अलावा, इस सप्ताह आने वाले विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े, अमेरिकी खुदरा बिक्री और रोजगार के आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करेंगे।Gold-Silver Price Alert

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘सोमवार को बाजार खुलते ही सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त के साथ शुरुआत और भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पश्चिम एशिया का संघर्ष वैश्विक जोखिम धारणा पर हावी है।’

उन्होंने कहा कि कूटनीतिक समाधान की कम होती उम्मीदों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की ओर भाग रहे हैं।

होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को घरेलू जिंस बाजार बंद रहेगा।Gold-Silver Price Alert

पिछले सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च अनुबंध के लिए चांदी की वायदा कीमत में 22,054 रुपये (8.72 प्रतिशत) और अप्रैल अनुबंध के लिए सोने की कीमत में 5,228 रुपये (3.33 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, ‘केंद्रीय बैंकों और ईटीएफ द्वारा निरंतर खरीदारी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सर्राफा बाजार को मजबूत समर्थन मिल रहा है।’

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के व्यापार शुल्कों के खिलाफ अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले ने बाजार में अनिश्चितता और बढ़ा दी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कॉमेक्स चांदी वायदा में 12.55 प्रतिशत और सोने में 3.3 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

त्रिवेदी का यह भी मानना है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से आपूर्ति बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में आ रहा उछाल भी सर्राफा बाजार के पक्ष में काम कर रहा है।Gold-Silver Price Alert

उन्होंने हालांकि आगाह किया कि बाजार पर इसका प्रभाव एकसमान नहीं भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘यदि सप्ताहांत के दौरान कोई कूटनीतिक प्रगति होती है या तनाव कम होने के संकेत मिलते हैं, तो शुरुआती तीन से छह प्रतिशत की तेजी के बाद कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखी जा सकती है।’

ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, यूरोजोन की मुद्रास्फीति, बेरोजगारी के आंकड़े और यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक जैसे प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़े भी वैश्विक बाजार के रुख को प्रभावित करेंगे।

Back to top button
close