Holi Holiday 2026-3 मार्च को भी छुट्टी की मांग; कर्मचारी नेता ने कहा— ग्रहण और खुमार के बीच दफ्तरों में रहेगा सन्नाटा

Holi Holiday 2026।रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में होली, दीवाली जैसे पर्व में सभी धर्म, संप्रदाय बाल बच्चे महिला पुरुष दिल से त्यौहार में शामिल होते हैं। इस वर्ष होली के लिए राज्य सरकार द्वारा 4 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है।
कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि 2 मार्च को होलिका दहन रात्रि 1 बजे के बाद होगा। होली दहन के बाद ही गुलाल रंग होली का उत्सव प्रारंभ हो जाता है।
किंतु इस वर्ष 3 तारीख को खग्रास चंद्र ग्रहण होने के कारण प्रात: 9 बजे सूतक लग जाएगा तथा शाम 7 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा।
इस प्रकार दिन भर ग्रहण व घर से बाहर निकलने पर होली का हुड़दंग संभावित है। राज्य सरकार ने 4 मार्च को अवकाश घोषित किया है। ऐसी स्थिति में ग्रहण और होली की संभावनाओं को देखते हुए 3 मार्च को भी शासकीय कार्यालय अर्थ शासकीय कार्यालय एवं प्रतिष्ठानों में होली का अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
अन्यथा 2 मार्च एवं 4 मार्च के बीच 3 मार्च को कार्यालय प्रारंभ होने पर भी कार्यालय में सुनापन रहेगा न आम जनता कार्यालय जाएंगे ना कर्मचारी होली के खुमार से मुक्त होकर कार्यालय पहुंचे।
श्री झा ने कहा है कि किन परिस्थितियों में अघोषित अवकाश हो जाता है। जन प्रतिनिधिगण मंत्री मुख्यमंत्री गण होली में अपने घरों में वापस जाते हैं। अधिकारी कर्मचारी भी अपने मूल गृह ग्राम, निवास जाते हैं। रायपुर में कोई रहता नहीं है या मुख्यालय में उपलब्ध नहीं रहता है। इसलिए ज्यादा अच्छा है कि राज्य सरकार 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दे।





