LIVE UPDATE
Chhattisgarh

डीईओ समेत 5 उड़नदस्ता दलों ने 25 केंद्रों पर मारा छापा; जीवविज्ञान और अर्थशास्त्र के पेपर में नहीं मिला एक भी नकल प्रकरण

माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का दौर जारी है। दुर्ग जिले में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है, जिसके चलते कड़े पहरे के बीच छात्र शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं दे रहे हैं।

दुर्ग। माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 12वीं परीक्षा 2026 के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को आयोजित जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन दुग्ध, प्रौद्योगिकी मत्स्य कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व विषय पेपर के दौरान जिले के 5 उडऩदस्ता दल द्वारा 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 9 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141030 सेजस जेवरा सिरसा, 141078 नंनक_ी, 141085 क. धमधा, 141084 बा. धमधा, 141100 बरहापुर, 141088 सेजस पेंड्रावन, 141107 सेजस नंदनी खुदंनी, 141111 गिरहोला, 141091 सेमरिया 141047 शामिल है। डॉ. पुष्पा पुरूषोत्तम जिला नोडल अधिकारी द्वारा 6 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

जिसमें 141047 बी.एस.पी.क. खुर्सीपार, 142143 सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 4, 141042 भिलाई विद्यालय सेक्टर 02, 141015 शा.उ.मा.वि.मरोदा टैंक भिलाई, 141010 सेजस रिसाली, 141016 रुआबांधा शामिल है।

विनोद कुमार शुक्ला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 4 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141011 सेजस खुर्शीपार, 142013 निर्मला रानी, 142073 सरस्वती विहार हाउसिंग बोर्ड, 141013 कुरूद शामिल है। डी.के. देवांगन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 4 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

जिसमें 141138 ओदरागहन, 142146 जागृति बटरेल, 141136 सेजस बेलहारी, 141119 सेजस जामगांव आर. शामिल है। अथर्व शर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 2 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141097 लिटिया, 141102 चीचा शामिल है।

Back to top button
close